रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन रायपुर अलर्ट मोड पर आ गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0771-2413233 जारी किया गया है। नागरिक किसी भी आवश्यक सहायता अथवा संबंधित जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने सभी विभागों – राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, विद्युत, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की अपील:
- प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
- मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें
- किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
- खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें
- नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें
जिला प्रशासन ने कहा है – किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, जिला प्रशासन आपके साथ है।
