आज रायपुर में अमित शाह: शांति हॉस्पिटल और पीपल वन पार्क का लोकार्पण करेंगे, शाम 6 बजे राज्योत्सव समापन में मुख्य अतिथि

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वे तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2:40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे पंडरी मंडी रोड स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। शाम 4:50 बजे नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।

दिन का मुख्य कार्यक्रम शाम 6 से 8 बजे तक नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में होगा। यहां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में राज्य अलंकरण समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद रात 8:20 बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

—**स्रोत:** जनता से रिश्ता, 3 नवंबर 2026

Scroll to Top